Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2024

हर रंग कुछ कहता है

रं रं रं  रं  र      हर रंग कुछ कहता है  रंगों की भी अपनी कहानी होती है  लाल रंग सौन्दर्य का प्रतीक स्वस्थ जीवन का देता संदेश  हरा रंग सुख समृद्धि सम्पन्नता प्राण वायु का भण्डार  सफेद रंग सूख शांति  सौम्यता सरलता से भरपूर  गुलाबी रंग नम्रता एवं मासूमियत से पूर्ण  रंग जीवन को खूबसूरत बनाते है रंग बेहतरीन हो तो हर दिन एक त्यौहार है।  रंग ही प्रकृति का सौंदर्य है  रंगो के सुन्दर तालमेल सेआकर्षक रंगोली बनती है  यूं ही हर रंग को थोप देना रंगों का अपमान है  हर रंग अपनी विषेशता लिये होता है  लाल रंग माथे पर यश कीर्ति का संदेश देता है  हरा रंग गालों पर सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है  रंगों का त्यौहार होली.. रंगों का सुन्दर सामंजस्य होता है...  रंगों से बनी यह दुनियां  फिर क्यों ना हर रंग से प्यार करें  प्रकृति ने भी तो स्वयं को रंगों से सजाया है  रंग-बिरंगे पुष्प वसुंधरा की शोभा बढाते हैं  रंगो से जीवन की खूबसूरती है..  रंगों को थोप देना रंगों का त्यौहार होना  बल्कि हर रंग मे प्रेम पूर्वक रच बस जाना  रंगों के त्यौहार होली का मकसद है...  रंग ही इस संसार को भव्य एवं आकर्षक बनाते हैं  प्रकृति भी स

सद्भावनाऐं

अभी सद्भावनाओं से भरा है झोला भर लो,बटोर लो, कल किसने देखा  अभी मन मे दुआएं हैं,शुभकामनाएं हैं  भर लो, बटोर लो, व्यर्थ ना जाने दो इन्हें...  नित प्रातः विचारों की बगिया से  शुभ साकारात्मक विचारों के बीज  चुनकर काव्य रस धारा का अमृतमयी  रस छिड़क कर समाज को समर्पित कर  देती हूं, जिससे शुभ साकारात्मक विचारों  के प्रवाह से सबका मन हर्षित रहे...  मन में नव ऊर्जा का संचार होता रहे  मन में सदा साकारात्मक विचार आयें  परमात्मा से वरदान मांगती हूँ  की खूबसूरत और शुभ विचारों का चयन  कर स्वयं का और समाज मार्गदर्शन करती रहूं।