Skip to main content

Posts

Showing posts from April 16, 2024

रामनवमी की शुभकामनाएं

रामनवमी की शुभकामनाएं  हर्षित हैं सभी दिशाऐं  राम नाम से शुभ आशायें   राम नाम मिश्री सा मीठा मुख जापे तन प्रफुल्लित दीखा  ह्दय आनन्दित ,मन हर्षित भीगा  नयन की चमक.. चंद्रमा सी शीतल  मन चंचल स्थिर सा दीखा  तन नाचे  मुख राम नाम मीठा सा जापा  तन-मन का वियोग.. दूर हुये सब भ्रम के रोग  चहूं ओर सब शुभ संयोग  राम नाम अमृत का प्याला  पीवें जो मन हर्षित हो मतवाला  राम नाम है.. मन सुख देने वाला राम नाम अमृत का प्याला  पिये जो मन हर्षित हो नाचे मतवाला  राम राज्य का शंखनाद  दूर हो सब संवाद  राम नाम का बिगुल बजाओ  शंखनाद करवाओ  आरती थाल करो तैयार  श्री राम आये हैं घर - घर आज