Skip to main content

Posts

Showing posts from August 12, 2022

आजाद तिरंगा

#आजाद तिरंगा बादशाह तिरंगा # लहर - लहर लहराये तिरंगा   अमृत महोत्सव आजादी का मनाये तिरंगा  भारत माता की जय -जयकार सुनाये तिरंगा  दिलों में अमृत भर-भर आता  भाईचारे का रिश्ता हर कोई अपनाना  भारत माता का सम्मान तिरंगा  यूं ही सदा नील गगन की ऊंचाइयों में  लहर -लहर लहराये तिरंगा  गीत खुशी के गाये तिरंगा   आत्मसम्मान के यशगान सुनाता भारत माता के जयकारों से वायुमंडल भी  हर्षाता .. रंग केसरिया शौर्य भारत का  श्वेत सुख- शांति का सूचक  हरा .. हरियाली सुख- समृद्धि का परिचय देता  *भारत माता* का स्वाभिमान *तिरंगा*  स्वतंत्रता का आगाज  #तिरंगा * जीत तिरंगा विश्वास तिरंगा  आत्मसम्मान तिरंगा  चेहरों की मुस्कान तिरंगा  स्वाभिमान तिरंगा ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌  खिले- खिले चेहरों की मुस्कान तिरंगा  स्वतंत्रता का आगाज तिरंगा  प्राणों से भी बढ़कर प्यारा तिरंगा  भारतीयों का आत्मसम्मान तिरंगा