Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2022

पहली तारीख पहला पन्ना

नये साल  की नयी पुस्तक  आज  पहली तारीख  का  पहला पन्ना मनचाहे सुन्दर   आकर्षक रंग  ही भरना  सुख समृद्धि  से भरपूर  रहे  जीवन  का हर सपना .. नव वर्ष  हर्षित  चेहरे  नवीनता का संदेश  मन प्रफुल्लित होगा शुभ परिवेश उम्मीदों की नयी राह  संयम,हौसलों और लगन से  नव वर्ष  को बनाना है विषेश  दुनियां मिसाल देकर  कहे  स्वयं के ही कर्म  सपनों को साकार करते हैं ....

, नये साल का स्वागत

यह किसके स्वागत में पलके बिछाए  बैठे हैं हम  झिलमिला रहे हैं सितारे  गुनगुना रही है पवन  खिल रहे हैं चमन .. हाथ में लिए  जादू की छडी आने वाली है कोई  परी  नव उर्जा, नव उत्साह के संग  नेत्रों में लिए खुशियों के रंग  स्वागत  में पलके बिछाये बैठे हैं हम. आने वाला है नव वर्ष  खिल रहा है चेहरों पर हर्ष बेहिसाब  स्वर्णिम  हो नव वर्ष  का हर पल  एक बार  फिर  मिला है सुनहरा मौका  लेकर  कलम कुछ  सुनहरे रंग  सजा लो ..मन चाहे रंग  रंग जो तुम भरोगे उसी से संवरेगा आने वाला कल ... खुशहाल  हो जीवन का हर  पल  शुभ मंगल कामनाओं से भरपूर  हो नववर्ष  का हर पल  ...