रोशनी ही सत्य है रोशनी में ही गूढ रहस्य है रोशनी की अठखेलियाँ हैं अनकही सी पहेलियां हैं रोशनी है तो जिन्दगी है , जिन्दगी है तो रोशनी है रोशनी की सब कहानी चल रही जिन्दगानी है तुझ में रोशनी,मुझमें रोशनी समस्त संसार की रोशनी ये ब्रह्मांड कायनात की रोशनी रोशनी से रोशनी में नहाता यह संसार रोशनी ने लिखी जीवन की कहानी रोशनी से चल रही सृष्टि सारी कहानी