Skip to main content

Posts

Showing posts from November 14, 2023

दीपावली

 जगमगाती रही , निशा दीपों वाली  खुशियों भरी सौगात दीपावली  आगमन श्री राम जानकी ,लक्ष्मण  स्वागत में सजे घर- आंगन. द्वारे- द्वारे  श्री विष्णु, लक्ष्मी जी आप पधारे आरती उतारो थाल सजाओ. आंगन ,आंगन सुन्दर रंगोली बनाओ. खुशियों की सौगात दीपावली. मिष्ठानों का प्रसाद दीपावली  उपहारों का त्यौहार दीपावली  प्रेम और सौहार्द दीपावली  साकारात्मक ऊर्जा का संचार दीपावली  दीपावली पर प्रेम बढाओ  परस्पर प्रेम से एक दूजे पर सौहार्द लुटाओ.... कुम्हार से मिट्टी के दीपक घर ले आओ  घर- आंगन दीपों का प्रकाश फैलाओ