Skip to main content

Posts

Showing posts from July 15, 2025

उद्देश्य होना जरुरी है

 उद्देश्य से ही जीवन का अर्थ है, बिना उद्देश्य जीवन व्यर्थ है।  उद्देश्य ही जीवन का माध्यम है, उद्देश्य से जीवन सुगम्य है। उद्देश्य के रस ने जीवन में रस घोला  मन के सभी गुण दोष भीतर से बोला।  उद्देश्य जीवन को धारा प्रवाह देता है। उद्देश्य ही जीवन का औचित्य बताता है।  विषय का चयन मनुष्य जीवन के चरित्र को दर्शाता, विषय ही मनुष्य जीवन के अर्थ को बतलाता। शुभ विषय मनुष्य जीवन का उद्धार करता अशुभ विषय वहीं पाताल की ओर धकेलता।  शुभ विषय मनुष्य को सही राह दिखाता दुविधाओं से लड़ आगे बढ़ने की राह दिखाता। किस मनुष्य ने किस विषय का चयन किया  उसके चरित्र का दर्पण बोलता. फिर दर्पण ही जीवन के सच के रहस्य खोलता। 

उत्तराखंड

 शीर्षस्थ भव्य वृहद शिरोमणी  उत्तराखंड भारत का सरताज  प्राकृतिक सम्पादकों के उत्खनन  विषम उपयोगी जडी बूटियों की प्रचुरता   स्वास्थ् समृद्ध जीवन का आगाज  गंगोत्री ,यमुनोत्री का उद्गम स्थल  पवित्रीकरण का दिव्य आशीर्वाद  केदारनाथ, शिव का वास  नीलकण्ठ महादेव हरते  कष्ट, व्याधि ,अपराध  बद्रीनाथ, विष्णु अवतार  शंखनाद उड़ान भरते पक्षी आजाद  उत्तराखंड की भव्य समृद्धि का राज  वेद ऋचाओं के होते संवाद  उत्तराखंड भारत का दिव्य आगाज .