Skip to main content

Posts

Showing posts from November 18, 2026

सफर.

सफर जिन्दगी में मुसाफिर ही तो हैं चलना पङेगा बढना पढेगा एक दौर उम्र का तय करना ही होगा  हम ऐसे मुसाफिर मंजिल से बेखबर  अंजान रास्तों पर चलना है मगर  अपने रास्ते स्वयं बनाने हैं    जिन्दगी के सफर पर बेखबर रास्तों पर उम्र के सिलासिले पर सुहाने सफर की  दास्तां का किरदार निभाते चले जाना है हमको मंजिल ना कोई  उसे खोज रहे हैं  ना मंजिल है कोई ना कोई कारवां है  यहां अकेला है,मेला मिला है  मेले में हर शक्स अकेला मिला है 

निर्सग

रजत कांति वादियों में विशुद्ध् शिखायें  गीत गुनगुनाती प्रकृति राजरानी  अनकही एक कहानी  जहां ना कोई शोर ,चल मन उस ओर  झम-झम करते झरने घूंघरूंओं की ताल  मानों नॄत्यागना कोई प्रवीण हिय जाये रीझ  मन में जागे उमंग नाचे मन मोर  हवाओं में हो मीठी सी महक  पक्षियों की हो चहक  सपनों के लगाकर पंख मन उङ चल बादलों की ओर  झरनों के संगीत से प्रकृति होती हो विभोर  प्रकृति वैद्य बनकर जङी-बूटियों के देती हो भण्डार  उन हसीं वादियों में  निर्सग की आबादियों में  मुस्कराने के बहाने कमा  झरनों की झर-झर जहां पर  चल मन ऊचांइयों की ओर वहां पर  तरुवर की ओट में खग रहते हों जहां पर  दूर कहीं दूर पर्वतों की ओर , चल उस ओर वहीं हो जीवन की ठोर ...