रामनवमी की शुभकामनाएं
हर्षित हैं सभी दिशाऐं
राम नाम से शुभ आशायें
राम नाम मिश्री सा मीठा
मुख जापे तन प्रफुल्लित दीखा
ह्दय आनन्दित ,मन हर्षित भीगा
नयन की चमक.. चंद्रमा सी शीतल
मन चंचल स्थिर सा दीखा
तन नाचे मुख राम नाम मीठा सा जापा
तन-मन का वियोग.. दूर हुये सब भ्रम के रोग
चहूं ओर सब शुभ संयोग
राम नाम अमृत का प्याला
पीवें जो मन हर्षित हो मतवाला
राम नाम है.. मन सुख देने वाला
राम नाम अमृत का प्याला
पिये जो मन हर्षित हो नाचे मतवाला
राम राज्य का शंखनाद
दूर हो सब संवाद
राम नाम का बिगुल बजाओ
शंखनाद करवाओ
आरती थाल करो तैयार
श्री राम आये हैं घर - घर आज
Comments
Post a Comment