Skip to main content

दुर्योधनों का अंत करो


 महाभारत का काल है 

 हाल  हुआ बेहाल है 

दुर्योधनों की भरमार  है 

 कौरवो  की सभा लगी है 

 दुर्योधन बेअंत 

धृतराष्ट्र मोह स्वच्छंद 

 गांधारी सम यह समाज

द्रोपदी चीख चिल्ला रही 

भीष्म पितामह  प्रतिज्ञाबद्ध मानों जैसे मूक बधिर 

यह कैसा काल है ..हाल  हुआ बेहाल है 

चीर हरण को दुर्योधन भरे पङे हैं

दुशासन बेअंत..हैं

कलियों को कब तक कुचलोगे 

मत जहर उनमें भरो 

महाभारत को ललकार रहे

सत्य धर्म को सुदर्शनधारी 

चक्र ऐसा चलायेगें  

दुर्योधन दुशासनों के सिर  धाराशाही हो जायेंगें 

मां काली करे रौद्र भंयकर 

मधु केटव मारे जायेगें 

रक्त बीजों अब शून्य  हो जायेगें

अंत अब निश्चित है .. अनगिनत कौरवों पर 

पांच पांडव भारी पढ जायेगें 

एक हुंकार लगायेंगे शिव तांडव के प्रलयकाल में 

समस्त  कौरव मारे जायेगें ..

यही सत्य  की रीत है  .. होती सत्य  की जीत  है ..

आज  के आधुनिक  समाज का हाल भी महाभारत  जैसा है ..मैं तो कहूँगी उससे भी भंयकर बुरा हाल ..आज भी कौरवों की सेना विशाल जरूर है और जहरीली फसलों की जङें भी बहुत गहरी ....समय लगेगा ..कहते भी हैं ना सत्य  प्रताड़ित अवश्य  हो सकता है ..किन्तु पराजित  नहीं ..अब समय आ गया है सभी द्रोपदी यों को सुदर्शन चक्र धारी श्री कृष्ण का आह्वान  करें..और स्वयं मां काली का रुप धर अन्याय का अंत करें ...

झूठ के साम्राज्य का अंत ..शिव का प्रलयकारी तांडव ही करेगा ...

Comments

  1. वाहहहहहह बेहद मार्मिक रचना । बहुत सुंदर

    ReplyDelete
  2. वाहहहहहह बेहद मार्मिक रचना। बहुत सुंदर

    ReplyDelete
  3. वाह!बेहतरीन सृजन रितु जी ।

    ReplyDelete
  4. नमन शुभा जी आभार

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्रेम जगत की रीत है

 निसर्ग के लावण्य पर, व्योम की मंत्रमुग्धता श्रृंगार रस से पूरित ,अम्बर और धरा  दिवाकर की रश्मियां और तारामंडल की प्रभा  धरा के श्रृंगार में समृद्ध मंजरी सहज चारूता प्रेम जगत की रीत है, प्रेम मधुर संगीत है  सात सुरों के राग पर प्रेम गाता गीत है प्रेम के अमृत कलश से सृष्टि का निर्माण हुआ  श्रृंगार के दिव्य रस से प्रकृति ने अद्भूत रुप धरा भाव भीतर जगत में प्रेम का अमृत भरा प्रेम से सृष्टि रची है, प्रेम से जग चल रहा प्रेम बिन कल्पना ना,सृष्टि के संचार की  प्रेम ने हमको रचा है, प्रेम में हैं सब यहां  प्रेम की हम सब हैं मूरत प्रेम में हम सब पले  प्रेम के व्यवहार से, जगत रोशन हो रहा प्रेम के सागर में गागर भर-भर जगत है चल रहा प्रेम के रुप अनेक,प्रेम में श्रृंगार का  महत्व है सबसे बड़ा - श्रृंगार ही सौन्दर्य है -  सौन्दर्य पर हर कोई फिदा - - नयन कमल,  मचलती झील, अधर गुलाब अमृत रस बरसे  उलझती जुल्फें, मानों काली घटायें, पतली करघनी  मानों विचरती हों अप्सराएँ...  उफ्फ यह अदायें दिल को रिझायें  प्रेम का ना अंत है प्रेम तो अन...

मोहब्बत ही केन्द बिंदू

मोहब्बत ही केन्द्र बिन्दु चलायमान यथार्थ सिन्धु  धुरी मोहब्बत पर बढ रहा जग सारा  मध्य ह्रदय अथाह क्षीर मोहब्बत  ना जाने क्यों मोहब्बत का प्यासा फिर रहा जग सारा  अव्यक्त दिल में मोहब्बत अनभिज्ञ भटक रहा जग सारा  मोहब्बत है सबकी प्यास फिर क्यों है दिल में नफरतों की आग  जाने किस कशमकश में चल रहा है जग सारा  मोहब्बत ही जीवन की सबकी खुराक  संसार मोहब्बत,आधार मोहब्बत  मोहब्बत की कश्ति में सब हो सवार  मोहब्बत ही जीवन  मोहब्बत ही सबका अरमान मोहब्बत ही सर्वस्व केन्द्र बिन्दु  भव्य भाव क्षीर सिंधु,प्रेम ही सर्वस्व केन्द्र बिन्दु   मध्यवर्ती  हिय भीतर एक जलजला, प्राणी  हिय प्रेम अमृत कलश भरा ।  मधुर मिलन परिकल्पना,  भावों प्रचंड हिय द्वंद  आत्म सागर भर-भर गागर,हिय अद्भुत संकल्पना  संकल्पना प्रचंड हिय खण्ड -खण्ड  मधुर मिलन परिकल्पना,मन साजे नितनयीअल्पना प्रेम ही सर्वस्व केन्द्र बिन्दु 

जेब खर्च

 आज फिर जेब खर्च की खनक ने ली अंगड़ाई है   सारे जहां की दौलत जेब  खर्च  में समायी है   मन की उमंगों ने की दौङ लगाई है  किसी ने मेहनताना तो, किसी ने नेक कमाया है   चेहरे पर  खुशियों की चमक रंग लाई  है   मानों खरीद  लेगें सारा जहां  सारा आसमान ही सिर पर उठाया है जेब खर्च का सरुर जो मन में छाया है   मन में बेफिक्र सा गरुर है  गरुर में अपनत्व  का एहसास  है  मेहनताने में से बांटा जो जेब खर्च है उसमें में  अपनेपन का एहसास है देकर खुशियां वो भी मुस्कराया  दोनों का दिल भर - भर आया है  जिसने जेब खर्च दिया है ,वही तो अपना खास है  मेरे चेहरे की रौनक  देख वो सूकून  पाता है  मुझे मुस्काते देख वो मन ही मन हर्षाता है  जेब खर्च तो बहाना है ,वो मुझे और मैं उसे  खुशियों रहने के देते बहाने  हैं  . वो मेरा अपना है यही मेरा सबसे बङा खजाना है  .. जेब खर्च  किसी अपने का दिया हुआ सबसे बङा तोहफा  है  उसी में तो छिपा सारे जहां के ...