Skip to main content

गणपति बप्पा मोरया


 Ritu asooja rishikesh 11 सितंबर 2022 को 8:20 pm

श्री गणेश हम सब के ईष्ट हम सब के माता- पिता ..आप सब एक बार सोचकर देखिए आपके बच्चे किसी विशेष अवसर पर आपकी प्रतिमा लाकर उस पर खूब साज- सज्जा करके  बेहतरीन पुष्प सज्जा करवाकर बहुत अच्छे से कुछ दिन आपकी मूर्ति की पूजा - अर्चना कर ..पांच दिन बाद लाखों रूपए खर्च करके सिर्फ दिखावे के नाम पर .. आपकी... मेरी...   या किसी और किसी की भी मूर्ति ... या फिर हमारे ईष्ट देवी-देवताओं की मूर्ति ही क्यों ना हो ..तो सोचिए आपको कैसा लगेगा ... माफ़ करना छोटा- मुंह बड़ी बात कह दी .. मेरे शब्दों से किसी को आहत हुआ हो तो क्षमा प्रार्थी ... लेकिन ज़रा सोचिए .. जागरूकता अतिआवश्यक है ... श्री गणपति जी सर्वप्रथम पूजनीय ईष्ट हैं .. उनकी मन से पूजा- अर्चना कीजिए .. अच्छा सोचिए अच्छा करिए ..और सबका भलाई के काम करते जाइए .. निःसंदेह श्री गणेश सदैव हम सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे ....   


गणपति विसर्जन के समय गाते हैं –गणपति बप्पा मोरया , अगले बरस तू जल्दी आ ..मैं कहती हूँ हे देव अगले बरस आकर अपने भक्तों को समझाना भी कि उत्सव के साथ साथ सामाजिक शान्ति और नियमों का ध्यान भी रखना ज़रूरी है... , सौहार्द बढाइये .. परस्पर निस्वार्थ प्रेम को स्थान दें  बेहतरीन आवाज ऐसे कई सवाल मन में उठते हैं धार्मिक आयोजनों के नाम पर सिर्फ हल्ला - बोला दिखावा .... प्रयासरत तो रहना है  लेखनी में बहुत ताकत होती है .... हम सब को कुछ आडम्बरों के प्रति समाज में जागरूकता फैलानी आवश्यक है ..

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम जगत की रीत है

 निसर्ग के लावण्य पर, व्योम की मंत्रमुग्धता श्रृंगार रस से पूरित ,अम्बर और धरा  दिवाकर की रश्मियां और तारामंडल की प्रभा  धरा के श्रृंगार में समृद्ध मंजरी सहज चारूता प्रेम जगत की रीत है, प्रेम मधुर संगीत है  सात सुरों के राग पर प्रेम गाता गीत है प्रेम के अमृत कलश से सृष्टि का निर्माण हुआ  श्रृंगार के दिव्य रस से प्रकृति ने अद्भूत रुप धरा भाव भीतर जगत में प्रेम का अमृत भरा प्रेम से सृष्टि रची है, प्रेम से जग चल रहा प्रेम बिन कल्पना ना,सृष्टि के संचार की  प्रेम ने हमको रचा है, प्रेम में हैं सब यहां  प्रेम की हम सब हैं मूरत प्रेम में हम सब पले  प्रेम के व्यवहार से, जगत रोशन हो रहा प्रेम के सागर में गागर भर-भर जगत है चल रहा प्रेम के रुप अनेक,प्रेम में श्रृंगार का  महत्व है सबसे बड़ा - श्रृंगार ही सौन्दर्य है -  सौन्दर्य पर हर कोई फिदा - - नयन कमल,  मचलती झील, अधर गुलाब अमृत रस बरसे  उलझती जुल्फें, मानों काली घटायें, पतली करघनी  मानों विचरती हों अप्सराएँ...  उफ्फ यह अदायें दिल को रिझायें  प्रेम का ना अंत है प्रेम तो अन...

धुएं की गुलामी

मार्डन कहलाने की लत जो लगी  धिक्कार .... शर्मसार ...गुलाम होते विचार  स्वयं का स्वयं पर ही नहीं अधिकार .... स्वयं के नाश का अंधा बाजार  झूठी गुलामी की बेड़ियां   मौत के सामान का अंधा बाजार  ना कोई अपना ना पराया  धुएं में ढूंढते खुशियों का संसार  क्या बनाओगे अपनी तकदीर  जब गिरफ्त में हो धुएं की गुलामी की जंजीर  लौट आओ ... धुएं के गुबार से वरना एक दिन आयेगा  धुएं की गिरफ्त में फंसे नौजवानों  आज तुम धुएं को स्वयं में समाते हो  कल जब धुआं तुममें  अपना घर बना लेगा  फिर कुछ ना बच पायेगा  पछतावे के सिवा कुछ भी हाथ ना आयेगा  मार्डन कहलाने का सारा भूत उतर जायेगा  धुएं में सब स्वाहा हो जायेगा ...

जेब खर्च

 आज फिर जेब खर्च की खनक ने ली अंगड़ाई है   सारे जहां की दौलत जेब  खर्च  में समायी है   मन की उमंगों ने की दौङ लगाई है  किसी ने मेहनताना तो, किसी ने नेक कमाया है   चेहरे पर  खुशियों की चमक रंग लाई  है   मानों खरीद  लेगें सारा जहां  सारा आसमान ही सिर पर उठाया है जेब खर्च का सरुर जो मन में छाया है   मन में बेफिक्र सा गरुर है  गरुर में अपनत्व  का एहसास  है  मेहनताने में से बांटा जो जेब खर्च है उसमें में  अपनेपन का एहसास है देकर खुशियां वो भी मुस्कराया  दोनों का दिल भर - भर आया है  जिसने जेब खर्च दिया है ,वही तो अपना खास है  मेरे चेहरे की रौनक  देख वो सूकून  पाता है  मुझे मुस्काते देख वो मन ही मन हर्षाता है  जेब खर्च तो बहाना है ,वो मुझे और मैं उसे  खुशियों रहने के देते बहाने  हैं  . वो मेरा अपना है यही मेरा सबसे बङा खजाना है  .. जेब खर्च  किसी अपने का दिया हुआ सबसे बङा तोहफा  है  उसी में तो छिपा सारे जहां के ...