Skip to main content

नया अध्याय

 

नया अध्याय

 

नया अध्याय

5 mins
 
320

तुम कब तक यूँ अकेली रहोगी?", लोग उससे जब तब यह सवाल कर लेते हैं और वह मुस्कुरा कर कह देती है," आप सबके साथ मैं अकेली कैसे हो सकती हूं।

(उसकी शांत आंखों के पीछे हलचल होनी बन्द हो चुकी है)

" अरे वाह! क्या सीख रही है इन दिनों?", संदली ने कृत्रिम उत्साह दिखाते हुए कहा जिसे जानकी समझ कर भी अनदेखा कर गई"।

आखिर संदली ने जीवन के इतने उतार-चढाव देखे थे , कुछ ना कह कर भी संदली ने जानकी को बहुत कुछ कह दिया था जो वह नहीं कह पा रही थी 

जानकी जीवन में बस आगे और आगे बड़े कभी पीछे मुड़कर ना देखे ,पीछे मुड़कर देखना भी पड़े तो ,बीते हुए पलों से सबक लेकर बेहतर से बेहतर करे ,क्योंकि कोई भी इंसान ठोकरें खाकर मजबूत और मजबूत ही होता है ,मानसिक रूप से तो अवश्य ,सम्भल कर चलना सीख ही जाता है।

और अपने अनुभवों से दूसरों को ठोकरें खाने से बचने के लिए प्रेरणा देता है।

 संदली जानती थी की जानकी टूटी है , पर बिखरी नहीं जानकी एक समझदार लड़की है ,वह अपने को बिखरने से बचा लेगी और अपना तमाशा नहीं बनने देगी।

 जानकी अपने से ज्यादा अपनों के बारे में सोचती थी ,वह चाहे लाख टूटी हो,परंतु अपने दर्द का एहसास किसी और को नहीं होने देती थी।

 संदली कई दिनों से जनकी को देख रही थी रोज सवेरे ठीक आठ बजे अच्छे से तैयार होकर कांधे पर अपना बैग टांग कर निकल जाती है।

 लेकिन संदली ने जानकी को टोकना ठक नहीं समझा

जानकी शाम को चार बजे घर पहुंचते ही ,संदली ठंडा पानी पिलाओ आज गर्मी बहुत है,और सुनो आज चाय की जगह ,कोल्ड काफी बनना और वेज सैंडविच भूख भी लगी है बहुत

 संदली खुशी -खुशी किचन में गई और जानकी के लिए 🥭 मेंगो शेक और वेजीटेबल सैंडविच बनाने लगी।

कुछ ही देर में संदली मेंगो शेक और सैंडविच बनाकर ले अाई टेबल पर रखते हुए ,लो जानकी भूख लगी होगी जल्दी से खा लो

 जानकी अपना नाश्ता ख़तम करते हुए संदली मुझे जितनी भूख थी मैंने कहा लिया ,बाकी तुम खा लो,

जानकी संदली को कहते हुए आजकल तुम भी कुछ पतली लग रही हो, दिव्या चेहरे पर हल्की सी मुस्कराहट लिए हुए

 संदली मन ही मन सोचते हुए क्या बात है आज तो जानकी के चेहरे का रंग बदला नजर आ रहा है ,चेहरे पर खुशी की लहरें दौड़ रही हैं , चलो जो भी है अच्छा ही है।

 संदली थोड़े से नखरे वाले अंदाज में क्या जानकी मैं तुम्हारी मां जैसी हूं और तुम मुझे मोटा कह रही हो ,

जानकी बोली अरे संदली मैंने तुम्हें मोटा कब बोला मैंने बोला तुम पतली लग रही हो ,हुई ना ये तो खुशी की बात , संदली खुश थी जानकी ने अपने जीवन के पन्ने को पलटा था शायद

 नये पेज से नए अध्याय की शुरुआत नज़र आ रही थी संदली को

 जानकी को हंसता देख संदली भी गुनगुना रही थी।

तभी जानकी संदली से तुम्हें कितनी बार कहा है ये बेसुरी आवाज में मत गुनगुनाया करो , आ जाना शाम को छह बजे से संगीत क्लास लगेगी आज से

 संदली क्या जानकी बहुत अच्छा मैं अपना तानपुरा भी ले आऊंगी और अच्छे से तैयार होकर आऊंगी

 संगीत की क्लास लगी थी ,जानकी ने सभी संगीत सीखने आए लोगों से उनका परिचय एवं नाम पूछकर रजिस्टर में लिखा लिया था।

 लगभग एक घंटा संगीत की क्लास चली सब मस्त थे व्यस्त थे गुनगुनाने में

 तभी जानकी के फोन में एक मैसेज आया ,जानकी उसे पड़कर बोली संदली कल शाम साथ को मेरे साथ चलोगी।

संदली क्यों नहीं जानकी तुम जहां कहो वहीं चलेगी तुम्हारी आज्ञा चाहिए बस

 अगले दिन शाम के सात बजे संदली और जानकी टाउन हाल पहुंचे बहुत भीड़ थी वहां पर

परंतु संदली ने अपनी और जानकी की सीट पहले ही बुक करा ली थी।

कोई बड़ा मोटिवेशनल स्पीकर आने वाला था वहां पर परंतु ना जाने क्यों देर हो गई थी आधा घंटा ऊपर हो गया था और वो स्पीकर अभी हाल नहीं पहुंच पाया था। सारे हाल में शोर का माहौल था सब अपनी -अपनी बातों में लगे हुए थे।

 क्योंकि जानकी कभी स्कूल में एक अध्यापिका थी उससे यह शोर शा नहीं जा रहा था ,जानकी अचानक से उठ खड़ी हुई,और स्टेज पर जाकर माइक हाथ से पकड़ बोलने लगी ,सब जानकी की आवाज सुनकर शांत हो गए  तभी जानकी बोली अच्छा तो आज स्पीकर साहब किस विषय में बात करने वाले थे

तभी एक बोला अकेलापन इस विषय पर कुछ बताइए अकेलापन कैसे दूर किया जा सकता है।

 जानकी अकेलापन जो स्वयं अकेलेपन से जूझ रही थी क्या बोलती ,लेकिन स्वयं को संभालते हुए जानकी ने बोलना शुरू किया अकेलापन क्या है आप कहते हैं आप अकेले हैं आपका जीवन साथी आपको छोड़ कर चला गया ,और आप इस दुनियां में अब अकेले हैं, सुनिए भाईसाहब और सब भी जो अपने को अकेला समझते हैं ,दुनियां में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अकेले हैं आप उनके पास जाइए उनसे मिलिए उनके सुख -दुःख बांटिए फिर ना वो अकेले होंगें ना आप

और जीवन का एक अध्याय अगर ख़तम हो गया है तो पूरी की पूरी जिंदगी थोड़ी ख़तम हो गई है।

पन्ना पलटिए नए अध्याय की शुरुआत कीजिए जीवन में नए रंग भरिए एक नए सिरे से शुआत कीजिए दूसरों के काम में मदद कीजिए समाज सेवा करिए फिर देखिए सारा समाज आपके साथ होगा।

एक अध्याय ख़तम होने से जिन्दगी ख़तम नहीं होती माना कि पुराने का लगाव गहरा होता है ,परंतु उस लगाव को अपनी कमजोरी नहीं अपनी ताकत बनाइए।

तभी मंच पर स्पीकर महोदय उपस्थित हो गए उन्होंने वाह करते हुए जानकी के लिए तालियां बजानी शुरू कर दी तभी सारा माहौल तालिया के शोर से गूंज उठा।

 जानकी की आंखो से अश्रु धारा बह रही थी संदली ने जानकी को गले लगाते हुए मैं जानती थी संदली  तुम साधारण नहीं महान हो  

 और फिर यहीं से शुरू हुआ जानकी के जीवन का नया सफ़र मोटिवेशनल स्पीकर का आज संदली जानकी को लेकर बहुत खुश थी।


Comments

Popular posts from this blog

मोहब्बत ही केन्द बिंदू

मोहब्बत ही केन्द्र बिन्दु चलायमान यथार्थ सिन्धु  धुरी मोहब्बत पर बढ रहा जग सारा  मध्य ह्रदय अथाह क्षीर मोहब्बत  ना जाने क्यों मोहब्बत का प्यासा फिर रहा जग सारा  अव्यक्त दिल में मोहब्बत अनभिज्ञ भटक रहा जग सारा  मोहब्बत है सबकी प्यास फिर क्यों है दिल में नफरतों की आग  जाने किस कशमकश में चल रहा है जग सारा  मोहब्बत ही जीवन की सबकी खुराक  संसार मोहब्बत,आधार मोहब्बत  मोहब्बत की कश्ति में सब हो सवार  मोहब्बत ही जीवन  मोहब्बत ही सबका अरमान मोहब्बत ही सर्वस्व केन्द्र बिन्दु  भव्य भाव क्षीर सिंधु,प्रेम ही सर्वस्व केन्द्र बिन्दु   मध्यवर्ती  हिय भीतर एक जलजला, प्राणी  हिय प्रेम अमृत कलश भरा ।  मधुर मिलन परिकल्पना,  भावों प्रचंड हिय द्वंद  आत्म सागर भर-भर गागर,हिय अद्भुत संकल्पना  संकल्पना प्रचंड हिय खण्ड -खण्ड  मधुर मिलन परिकल्पना,मन साजे नितनयीअल्पना प्रेम ही सर्वस्व केन्द्र बिन्दु 

भव्य भारत

 भारत वर्ष की विजय पताका सभ्यता संस्कृति.                की अद्भुत गाथा ।       भारतवर्ष देश हमारा ... भा से भाता र से रमणीय त से तन्मय हो जाता,        जब-जब भारत के गुणगान मैं गाता । देश हमारा नाम है भारत,यहां बसती है उच्च        संस्कृति की विरासत । वेद,उपनिषद,सांख्यशास्त्र, अर्थशास्त्र के विद्वान।            ज्ञाता । देश मेरे भारत का है दिव्यता से प्राचीनतम नाता । हिन्दुस्तान देश हमारा सोने की चिङिया कहलाता।  भा से भव्य,र से रमणीय त से तन्मय भारत का।             स्वर्णिम इतिहास बताता । सरल स्वभाव मीठी वाणी .आध्यात्मिकता के गूंजते शंखनाद यहां ,अनेकता में एकता का प्रतीक  भारत मेरा देश विश्व विधाता । विभिन्न रंगों के मोती हैं,फिर भी माला अपनी एक है । मेरे देश का अद्भुत वर्णन ,मेरी भारत माँ का मस्तक हिमालय के ताज सुशोभित । सरिताओं में बहता अमृत यहाँ,,जड़ी -बूटियों संजिवनियों का आलय। प्रकृति के अद्...
हिय पयिस्वनी एक आग धधकती  लहरे तट आकर मचलती  जज्बात जलजला चक्रवात लाता  छिन्न - भिन्न परिवेश कर जाता ख्याल मंथन परिक्षा दौर चलाता चित्त विचलित दूरभाषी बनकर  पन्ने पलट तहें खोलता रह जाता   अमूर्त सब मूर्त बनकर  परिदृश्य भूतकाल दोहराता  कुछ सीख सबक दे जाता  चंचल मन चित को समझाता  चिंगारी,तिलमिलाती दिल जलाती ।  तरंगें व्याकुल कर हिय तूफान मचाती  कर्मों की खेती मनचाही फसल उग,  भद्दे रंग भर अब क्यों रोता  आभामंडल रंग अलबेले  प्राणी तू प्रिय रंग ही लेना  अपने कैनवास में चित्र बनाना।  जलन धधकती है अंगारों सी  जाने वो कौन सी चाहत है,जो अधूरी सी है।   अद्भुत आभामंडल रंग अलबेले हैं  रंग प्रेम भर मन और लगा जंदरा  शहर कैसा हर शक्स चातक सा  है ओढ़ अमीरी चोला, इसांन बहुत अक आकांक्षा घनिष्टता की,देने को गैरियत ही क्यों है  पूर्णता को भटकता ये मानव अपूर्णता की फितरत करता क्यूँ है ।