Skip to main content

राममय हुई धरती सारी


राममय हुई धरती सारी 

हर्षित हैं खग, मृग, नर- नारी 

महा उत्सव की करो तैयारी 

आरती थाल करो तैयार 

श्री राम आयेगें हमारे द्वार 

मिष्ठानों के भोग बनाओ 

दीप जलाओ घर - द्वार 

जगमग- जगमग हो संसार 

राम आये हैं अयोध्या धाम 

शंखनाद से करो आगाज 

स्वागत का करो ऐलान 

 युगों - युगों के बाद हैं लौटे

राम अयोध्या धाम हैं आयें

राममय हुआ समस्त संसार....

रामराज की हो जय-जयकार

सतयुग सम होगा समस्त संसार 

रामराज की जय - जयकार 

Comments